Top 5 Sunscreen in Hindi | सनस्क्रीन जो आपकी त्वचा को धूप की किरणों से बचाने में कारगर साबित होगी।

Top 5 Sunscreen in Hindi: दोस्तों गर्मियों का मौसम प्रगति पर है। मौजूदा समय में गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू भी कर दिया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। गर्मी चाहे कितनी भी क्यों पड़ रही हो । हमें घर से तो बाहर निकलना ही पड़ता है। ऑफिस जाने के लिए , बाजार से कुछ खरीददारी करने के लिए घर से निकलना ही पड़ता है। सूर्य की किरणों की वजह से हमारे हाथ पैर काले पड़ जाते हैं। और रंग बदलने लगता है। इतना ही नहीं चेहरे पर झुर्रियां भी दिखने लगती है। साथ ही त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दिखने लगती है। और ये सब होता है। सूर्य से निकलने वाली यूवी रेज किरणों की वजह से। इन सभी से बचने का आसन तरीका है। सनस्क्रीन लोशन। लेकिन एक सनस्क्रीन हर व्यक्ति के लिए काम करे । ये जरूरी नही है। इसके लिए हम आपको जानकारी देंगे। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि सनस्क्रीन लोशन का चुनाव कैसे करें। और कौन सी सनस्क्रीन अच्छी है।

Lotus Herbals safe sun uv screen matte gel

Lotus Herbals Sunscreen: यह सनस्क्रीन खासकर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बेहतरीन सनस्क्रीन लोशन है। जो यूवीए और यूवीबी दोनो तरह की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है। आपको बता दें कि इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से हॉर्स चेस्टनट , वनीला और कॉन्फ्रे के अर्क का इस्तेमाल किया जाता है। यह लोशन त्वचा को सौम्य रखती है। यह जेल के रूप में आता है। आप इसे आसानी से हाथों और चाहते पर लगा सकते है। यह मैट फिनिश होने के कारण चिपचिपापन पैदा नहीं करता। साथ ही त्वचा की रंगत को गहरा होने से बचाता है। धूप से जलती त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है। एक अच्छी खासियत यह है कि समय से पहले होने वाली झुर्रियां होने से बचाता है। कोशिश करें जब यह लोशन लगाएं तो पानी से दूर रहें क्योंकि पानी में इसका प्रभाव कम हो जाता है।

Lakme Sun Expert

लैक्मे का यह सन स्क्रीन लोशन मुख्य रूप से लेमन ग्रास और खीरे के अर्क के साथ तैयार किया जाता है। यह एसपीएफ 24 और पीए 2 प्लस के साथ आता है। इसका मतलब यह हुआ कि यह सन स्क्रीन लोशन काफी हद तक अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव से बचाता है। इसके साथ ही लैक्मे का ये लोशन सनबर्न और डार्क स्पॉट से बचाता है। त्वचा में नमी प्रदान कर त्वचा को चमकदार बनाती है। त्वचा की रंगत में सुधार आता हैं। इतना ही बॉडी को ठंडक का अहसास दिलाता है। 91% अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है। जिसकी रूखी त्वचा है उनको रूखापन का अहसास हो सकता है। पैराबेन रसायन का उपयोग किया जाता है।

Aroma Magic Aloevera Sun screen Gel

यह सन स्क्रीन बहुत ही अच्छी मानी जाती है। कंपनी इस बात का दावा करती है। कि इस सन स्क्रीन को बनाने में मुख्य रूप से व्हीट जर्म , एवोकाडो, और अंगूर के तेल के बीजों का उपयोग किया जाता है। साथ ही कई अन्य प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि इसका एसपीएफ 20 है इस कारण यह लोशन हर्बल गुणों को साथ त्वचा कि अल्ट्रा वायलेट किरणों की सुरक्षा भी प्रदान करता है। यह लोशन हमें प्राकृतिक रूप से सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं शामिल होता है।आपकी बॉडी की झुर्रियों को दूर रखता है। क्योंकि इसमें शामिल एशेंसियल ऑयल त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है। साथ ही मुंहासे की समस्या को राहत दिला सकता है। इस लोशन को महिला पुरुष दोनो इस्तेमाल कर सकते है। जब भी इसे लगाएं हल्के से मालिश के रूप में लगाएं। रगड़े बिलकुल नहीं।

Ustraa sun screen

उस्तरा सनस्क्रीन लोशन चंदन , केसर व्हीटजर्म, शहद, और अर्जुन के पेड़ की छाल जैसे कई प्राकृतिक उत्पादों से मिलकर बनाया जाता है। इन उत्पादों की मौजूदगी के कारण यह त्वचा को अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने के साथ ही पोषक देने का काम करता है।इस लोशन की बोतल पर एसपीएस 50 प्लस ग्रेडिंग को प्रदर्शित किया जाता है। पांच घंटे तक इसका असर रहता है। जो सामान्य से अधिक है। इस सन स्क्रीन को महिला और पुरुष दोनो उपयोग कर सकते है। इसकी खासियत यह है कि यह लोशन 80 मिनट तक पानी में अपने प्रभाव को बनाएं रखता है। चेहरे पर लगाने में उपयुक्त माना गया है। त्वचा में नमी बनाए रखने के साथ उसे मुलायम भी रखता है।क्योंकि यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है। इसे लगाने से त्वचा में सफेदी नही पड़ती।

Garnier Skin Netural sun control Moisturizer

यह बेहद ही अच्छी सन स्क्रीन है। आपको बता दें की इस सन स्क्रीन लोशन को बनाने के लिए ग्लीसरोल के साथ धनिया जैसे प्राकृतिक उत्पाद को शामिल किया जाता है।वहीं त्वचा को पोषण देने के लिए विटामिन ई का उपयोग किया जाता है। यह लोशन एसपीएस 15 ग्रेडिंग के साथ आता है। यह लोशन यूवीए और यूवीबी दोनो तरह की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है। विटामिन ई की मौजूदगी से त्वचा तरो ताजा और जवां दिखती है। स्किन में एलर्जी नहीं होती। यह लोशन 12 घंटे तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। त्वचा में चिपचिपाहट को दूर रखती है। त्वचा की रंगत में सुधार होता है। साथ ही वजन में हल्की होती है इसलिए त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।

Sun screen lagane ka sahi tarika kya hai

  • सबसे पहले सन स्क्रीन लोशन को अपनी उंगलियों पर निकाले।
  • अब दूसरे हाथ से डॉट के रूप में त्वचा पर पर लगाएं
  • अब इसे हल्के हाथों से त्वचा की सतह पर मल लें।जिससे त्वचा में अवशोषित हो जाए।
  • लोशन लगाने के बाद 30 मिनट तक घर पर ही रुकें । बाहर ना निकले।
  • आप जब भी मार्केट से सन स्क्रीन खरीदने जाएं तो पहले से तय कर लें कि आपको कौन सी लेनी हैं। क्योंकि कुछ सन स्क्रीन लोशन महंगे और सस्ते भी होते है। अपना बजट तय करें।

Brajesh Saini

View all posts

Add comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *